Aditya L1 Mission: चंद्रयान-3 की बड़ी कामयाबी के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 लॉन्च कर चुका है। अंतरिक्ष विज्ञान (space science) के इतिहास में एक और नया अध्याय लिख गया। इस प्रोजेक्ट की निदेशक तेन्काशी निवासी निगार शाजी के नेतृत्व में कई लोगों ने कड़ी मेहनत की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि इसरो में पिछले 35 साल से वो सेवाएं दे रहीं हैं। निगार शाजी पिछले पिछले 8 सालों से इस जटिल मिशन को संभाल रही हैं।