Aero India 2023: बेंगलुरु में आज से शुरू होने वाले एयरो इंडिया 2023 शो (Aero India 2023) में भारत की स्वदेशी ताकत का नजारा दिखाई दे रहा है। दो साल में एक बार होने वाले इस एयरो इंडिया में भारत अपने स्वदेशी फाइटर जेट, यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, अटैक हैलिकॉप्टर, ड्रोन और मिसाइलों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने की तैयारी में है। इस एयरो इंडिया में कई देशों के रक्षा मंत्री डिफेंस मिनिस्टर कॉनक्लेव में शिरकत कर रहे हैं। जबकि 29 देशों के वायुसेना अध्यक्ष शामिल होंगे। एशिया का यह सबसे बड़ा एयर एग्जिबिशन (aero exhibition) एयर फोर्स स्टेशन Yelahanka में हो रहा है। 17 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा।
