Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतारा गया है। यह फ्लाइट त्रिवेंद्रम से मैस्कॉट जा रही थी, जिसमें 105 यात्री सवार थे। फ्लाइट के एफएमएस (फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम) में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। इस फ्लाइट ने आज 23 जनवरी को सुबह 8.30 बजे त्रिवेंद्रम से उड़ान भरी थी, लेकिन 9.17 बजे इसे वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
