Get App

Air India Express: 105 यात्रियों को लेकर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट में उतरी

Air India Express की फ्लाइट के एफएमएस (फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम) में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। इस फ्लाइट ने आज 23 जनवरी को सुबह 8.30 बजे त्रिवेंद्रम से उड़ान भरी थी, लेकिन 9.17 बजे इसे वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतार लिया गया

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 23, 2023 पर 1:26 PM
Air India Express: 105 यात्रियों को लेकर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट में उतरी
एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतारा गया है।

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतारा गया है। यह फ्लाइट त्रिवेंद्रम से मैस्कॉट जा रही थी, जिसमें 105 यात्री सवार थे। फ्लाइट के एफएमएस (फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम) में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। इस फ्लाइट ने आज 23 जनवरी को सुबह 8.30 बजे त्रिवेंद्रम से उड़ान भरी थी, लेकिन 9.17 बजे इसे वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

सभी यात्री सुरक्षित

फ्लाइट में बैठे सभी 105 यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट IX 549 ने 23 जनवरी को सुबह 8.30 बजे त्रिवेंद्रम से उड़ान भरी थी और 9.17 बजे वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर लैंड हो गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन यात्रियों के लिए एक और उड़ान की व्यवस्था करने का प्रयास कर रही है और इसके दोपहर 1 बजे उड़ान भरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों का अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें