Get App

Bomb blast in Delhi: इजरायल दूतावास के नजदीक धमाके के बाद सभी सरकारी इमारतों और एयरपोर्ट्स को अलर्ट जारी

Bomb blast in Delhi: भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री से बात की और कहा है कि वो इस मामले को गंभीरता से लेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2021 पर 8:23 AM
Bomb blast in Delhi: इजरायल दूतावास के नजदीक धमाके के बाद सभी सरकारी इमारतों और एयरपोर्ट्स को अलर्ट जारी

Bomb blast in Delhi: नई दिल्ली में शुक्रवार को इजरायल दूतावास के पास धमाका हुआ है। इस धमाके में अभी तक किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यह धमाका फुटपाथ के पास हुआ है और इस धमाके से तीन कारों को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली में हुए धमाके के बाद CISF ने देश के सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया है। हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। CISF ने कहा है कि महत्वपूर्ण भवनों और सरकारी इमारतों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री से बात की और कहा है कि वो इस मामले को गंभीरता से लेंगे। इजरायल दूतावास के पास जिस जगह पर धमाका हुआ है उससे कुछ ही दूरी पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा था। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े नेता और व्यक्ति मौजूद थे। दिल्ली में स्थित इजरायल का दूतावास एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर मौजूद है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार यह एक IED धमाका था। बम को फूलदान में रखा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि इसे एक चलती गाड़ी से फेंका गया था।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यह घमाका बहुत कम तीव्रता वाला था। धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आस-पास खड़ी 3 कारों को नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि यह धमाका एक डराने का प्रयास था।

धमाके वाली जगह पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम बॉन्च और IB के अधिकारी पहुंच चुके हैं। इसी के साथ NIA की टीम भी मौके पर जांच कर रही है।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। धमाके की प्रकृति किस तरह की है उसकी जांच की जा रही है। इस धमाके में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि अभी पुख्ता तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि धमाके की प्रकृति किस तरह की है।

दमकल विभाग के अधिकारी प्रेम लाल ने बताया कि उन्हें ब्लास्ट के बारे में 5.45 मिनट पर एक फोन आया। इसके बाद वो घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें