Amrit Bharat Train Ayodhya: अयोध्या से देश को मिलने जा रही नई सौगात, PM मोदी करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, जानें फीचर्स और रूट

Amrit Bharat Train Ayodhya: इस खबर की पुष्टि करते हुए रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमारे पास एक भव्य कार्यक्रम है, और प्रधान मंत्री के 30 दिसंबर को आने की संभावना है। यह पहली बार है कि अमृत भारत ट्रेन लॉन्च होने जा रही है। हम शुरुआत में दो सेट के साथ जाने के लिए तैयार हैं, जिनमें से एक अयोध्या से होगा

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 7:37 PM
Amrit Bharat Train Ayodhya: अयोध्या से देश को मिलने जा रही नई सौगात, PM मोदी करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

Amrit Bharat Train Ayodhya: सभी यात्रियों और भक्तों को एक सहज यात्रा अनुभव देने के लिए, अयोध्या (Ayodhya) अपनी पहली अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) छह वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के साथ दो नई अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) को हरी झंडी दिखाने के लिए 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। हालांकि, PMO की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। ये नॉन-AC ट्रेन में चार्जिंग पॉइंट और स्लाइडिंग विंडो ग्लास के साथ फोन होल्डर से लैस, वंदे भारत एक्सप्रेस के इस स्लीपर संस्करण में कई विशेषताएं हैं।

News18 के मुताबिक, इस खबर की पुष्टि करते हुए रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमारे पास एक भव्य कार्यक्रम है, और प्रधान मंत्री के 30 दिसंबर को आने की संभावना है। यह पहली बार है कि अमृत भारत ट्रेन लॉन्च होने जा रही है। हम शुरुआत में दो सेट के साथ जाने के लिए तैयार हैं, जिनमें से एक अयोध्या से होगा।''

अमृत ​​भारत एक्सप्रेस का रूट


सभी ट्रेनों में से एक अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या-दरभंगा मार्ग पर चलेगी, जो उपरोक्त तिथि पर अयोध्या रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। जबकि दूसरा दक्षिण भारत में सेवा प्रदान करेगा।

बाकी वंदे भारत ट्रेनों के रूट

बाकी वंदे भारत ट्रेनों की बात करें, तो ये अलग-अलग रूट पर चलेंगी, जिनमें से एक अयोध्या से आनंद विहार (दिल्ली) को जोड़ेगी। दूसरे रूट में वैष्णो देवी से नई दिल्ली, जालना से मुंबई, कोयंबटूर से बेंगलुरु, अमृतसर से दिल्ली और मंगलुरु सेंट्रल से मडगांव शामिल हैं।

अमृत ​​भारत एक्सप्रेस के बारे में सब कुछ

आधिकारिक विवरण के अनुसार, नॉन-AC अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच होगी, जिसमें 12 सेकंड क्लास 3-टियर AC कोच, 8 जनरल सेकंड क्लास कोच और दो गार्ड डिब्बे होंगे।

गार्ड डिब्बों में अलग-अलग कोच होंगे, जिनमें महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए जगह होगी। ट्रेन औसतन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। हालांकि, ट्रैक के आधार पर गति में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

भविष्य में अयोध्या का ट्रेन नेटवर्क

इस बीच, बेहतर कनेक्टिविटी देने और अयोध्या के ट्रेन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए रेलवे जल्द ही एक मेगा योजना पेश करने जा रहा है। इसमें प्रमुख शहरों से वंदे भारत ट्रेनें शामिल होंगी और उन्हें अयोध्या से जोड़ा जाएगा। ये कदम भविष्य में अयोध्या की यात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए एक सहज यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।