जेल में धार्मिक किताबें पढ़कर समय काट रहे हैं आर्यन खान, लाइब्रेरी से ली 2 किताबें

Aryan Khan Case: जेल के अधिकारियों ने आर्यन खान को धार्मिक किताबें पढ़ने की सलाह दी है

अपडेटेड Oct 25, 2021 पर 8:47 AM
Story continues below Advertisement

Aryan Khan Case: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) जेल में धार्मिक किताबें पढ़ रहे हैं, जेल प्रशासन ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि एक क्रूज शिप ड्रग केस (cruise ship drugs case) में आर्यन खान तीन हफ्ते से ज्यादा समय से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। आर्यन खान को पहले गिरफ्तार करने के बाद कुछ दिनों तक NCB की कस्टडी में रखा गया था। फिर जेल भेज दिया गया। आर्यन खान से जेल में मिलने उनके पिता शाहरूख खान भी गए थे। पिता और बेटे के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। 

Drugs Case: अनन्या पांडे से NCB की पूछताछ खत्म, दूसरे दिन 4 घंटे तक हुआ सवाल-जवाब

जेल अधिकारियों ने बताया कि आर्यन खान अपनी जमानत याचिका खारिज होने के बाद काफी चिंतित थे। ऐसे में अधिकारियों ने उन्हें जेल की लाइब्रेरी से पुस्तकें पढ़ने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने कहा कि खान को लाइब्रेरी से दो किताबें दी गई हैं। जेल प्रशासन के जारी बयान के मुताबिक, भगवान राम और सीता कहानियों पर आधारित किताबें पढ़ रहे हैं। इसके पहले खान ने The Lions Gate किताब पढ़ी थी।

बयान के मुताबिक, अगर कोई कैदी चाहे तो अपने रिश्तेदारों से अपनी पसंद की किताब मंगवा सकता है, लेकिन सिर्फ धार्मिक किताबों की इजाजत है। इसके अलावा अगर कोई कैदी जेल से बाहर निकलते समय किताब छोड़ देता है तो उसे भी जेल की लाइब्रेरी में शामिल कर लिया जाता है।

Mumbai Cruise Drugs Case: किसी ऐसे शख्स को जानती हैं अनन्या पांडे, जो आर्यन खान को कर सकता था ड्रग्स सप्लाई


दरअसल, मुंबई की एक विशेष  Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) कोर्ट ने आर्यन खान और अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले बुधवार को विशेष अदालत ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान और दो अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद, आर्यन खान ने अपनी जमानत खारिज होने पर NDPS अदालत के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। 26 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court ) में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।