ATF Price: जेट फ्यूल की कीमतों में 2.2% की कटौती, फ्लाइट्स का किराया भी हो सकता है सस्ता

ATF की कीमतों में इस साल दूसरी बार कटौती की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच जून में ATF की कीमतों में 16 फीसदी की वृद्धि की गई थी। अब ATF के दाम 1,38,147.93 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं

अपडेटेड Jul 17, 2022 पर 9:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लंबे इंतजार के बाद जेट फअयूल सस्ता हो गया है।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (aviation turbine fuel - ATF) की कीमतों में 2.2 फीसदी की कटौती की गई। यह कमी अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में आई कमी के चलते की गई है। पब्लिक सेक्टर की पेट्रोलियम कंपनियों ने ATF के दाम में 3,084.94 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 2.2 फीसदी की कटौती करके इसे 1,38,147.93 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया है। ATF की कीमतों में इस साल दूसरी बार कटौती गई है। पिछले महीने इसकी कीमत 1,41,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर (141.23 रुपये प्रति लीटर) के टॉप पर पहुंच गई थी।

जून में बढ़े थे ATF के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच जून में ATF की कीमतों में 16 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इससे देशभर में ATF के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। ATF के दाम पिछले पखवाड़े अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के आधार पर हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को नई कीमतें जारी की जाती हैं। इससे पहले एक जुलाई को कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। माना जा रहा है कि क्रूड की कीमतों में नरमी की वजह से यह कमी आई है।

Business Idea: कॉफी की खेती से करें मोटी कमाई, 50-60 साल तक होगा फायदा


पिछले लगभग एक हफ्ते से क्रूड 100 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रहा है। पिछले दिनों ये 120 डॉलर के करीब था। अब कीमतों में कमी आई है और आगे भी क्रूड में कमी का अनुमान लगाया जा रहा है। लिहाजा एटीएफ भी सस्ता हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।