Get App

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामचरित मानस की बिक्री में जबरदस्त उछाल, एक हफ्ते में बिकीं 10,000 पुस्तक, युवाओं में बढ़ रही रुचि

Ayodhya Ram Mandir: वाराणसी के बुलानाला स्थित गीता प्रेस की दुकान के साथ-साथ धार्मिक किताबें बेचने वाले दूसरे दुकानदारों को यहां रामचरित मानस और श्री राम से जुड़ी धार्मिक किताबों की डिमांड में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इन दुकानों पर श्रीराम से जुड़ी सभी धार्मिक किताबों की खरीदारों की भीड़ लगी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 8:15 PM
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामचरित मानस की बिक्री में जबरदस्त उछाल, एक हफ्ते में बिकीं 10,000 पुस्तक, युवाओं में बढ़ रही रुचि
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामचरित मानस की बिक्री में जबरदस्त उछाल

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration) का उत्साह, अब काशी में भी दिखने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वाराणसी (Varanasi) में पिछले एक हफ्ते में 10,000 से ज्यादा रामचरित मानस (Ramcharitmanas) की किताब बिक चुकी हैं। हाल ये है कि पवित्र किताब का स्टॉक खत्म हो गया, लेकिन डिमांड दोगुनी आने लगी है। बड़ी बात ये है कि युवाओं में इसकी अच्छी खासी डिमांड देखने को मिल रही है। इस डिमांड में रामायण, रामचरित मानस और अन्य श्री राम से जुड़ी धार्मिक किताबें शामिल हैं

वाराणसी के बुलानाला स्थित गीता प्रेस की दुकान के साथ-साथ धार्मिक किताबें बेचने वाले दूसरे दुकानदारों को यहां रामचरित मानस और श्री राम से जुड़ी धार्मिक किताबों की डिमांड में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इन दुकानों पर श्रीराम से जुड़ी सभी धार्मिक किताबों की खरीदारों की भीड़ लगी हुई है।

गीता प्रेस के अनुसार, रामायण और रामचरित मानस की किताबों की बिक्री के लिए जनवरी महीने से ही ऑर्डर मिलने लगे थे, लेकिन जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे डिमांड और भी बढ़ती जा रही है। डिमांड को पूरा करने के लिए छपाई के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा है।

'उपहार में धार्मिक पुस्तकें देने का भी चलन बढ़ा'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें