Get App

Ram Mandir: जमशेदपुर में ये अकेला शख्स बना रहा भगवान राम की 18,000 स्क्वायर फीट की रंगोली, प्राण प्रतिष्ठा तक होगी तैयार

Ayodhya Ram Mandir: सबसे बड़ी बात यह है कि कलाकार विवेक कुमार इतनी बड़ी रंगोली को अकेले बना रहे हैं। विवेक के साथ कोई सहायक नहीं है। वह पांच जनवरी से राम की रंगोली बना रहे हैं और 22 जनवरी तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। अभी से ही भगवान राम की अद्भुत रंगोली देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 3:43 PM
Ram Mandir: जमशेदपुर में ये अकेला शख्स बना रहा भगवान राम की 18,000 स्क्वायर फीट की रंगोली, प्राण प्रतिष्ठा तक होगी तैयार
Ram Mandir: जमशेदपुर में ये अकेला शख्स बना रहा भगवान राम की 18,000 स्क्वायर फीट लंबी रंगोली, प्राण प्रतिष्ठा तक होगी तैयार

Ayodhya Ram Mandir: एक तरफ जहां अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration) होगी, तो वहीं उसी दिन झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में भी बिरला मंदिर परिसर में बनाई जा रही प्रभु राम की 18,000 स्क्वायर फीट लंबी चौड़ी रंगोली (Rangoli) का अनावरण होगा। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। विधायक सरयू राय खुद इसकी देखरेख कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कलाकार विवेक मिश्रा इतनी बड़ी रंगोली को अकेले बना रहे हैं। विवेक के साथ कोई सहायक नहीं है। वह पांच जनवरी से राम की रंगोली बना रहे हैं और 22 जनवरी तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

अभी से ही भगवान राम की अद्भुत रंगोली देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। विधायक सरयू राय ने कहा कि पहले चरण में, जिस दिन राम मंदिर का उद्घाटन होगा, उसी दिन से इस बिरला मंदिर का भी नाम बदलकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर रखा जाएगा।

'ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा...'

विधायक कहते हैं कि भगवान की इतनी बड़ी रंगोली बन रही है, ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। ये जमशेदपुर के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने बताया कि विवेक मिश्रा नाम के एक युवा कलाकार हैं और बड़ी बात ये है कि उन्होंने अकेले ही इतनी बड़ी रंगोली बनाने का बीड़ा उठाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें