उत्तर प्रदेश के बहराइज जिले के कई गांवों में इन दिनों आदमखोर भेड़ियों का आतंक फैला है। इन भेड़ियों को आदमखोर इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि पिछले करीब दो महीनों में ये 9 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं, जिसमें ज्यादातर बच्चे हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं। गांव वालों में दहशत इस कदर बैठ गई है कि न तो घर में रह पा रहे हैं और न ही घर के बाहर निकाल पा रहे हैं।
