Bank Opening Time: आज से बैंक खुलने का बदल गया समय, ग्राहकों को होगा फायदा, जानिए कैसे

Bank Opening Time: आज से बैंक सुबह 9 बजे से खुल जाएंगे। ऐसे में बैंक में ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 7:37 AM
Story continues below Advertisement
बैंक खुलने का समय बदला, जानिए क्या है नया टाइम

Bank Opening Time: मुंबई समेत देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों को लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार यानी आज से मुंबई समेत देश भर के बैंकों के खुलने के समय में बड़ा बदलाव हो गया है। इससे ग्राहकों के बड़ी सहूलियत होगी। सोमवार से बैंक खुलने का समय सुबह 9 बजे हो गया है। इससे ग्राहकों को अपना काम कराने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा। हालांकि बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी बैंक पहले के टाइम से ही बंद होंगे।

दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के चलते बैंकों के दिन में खुलने के समय को घटा दिया गया था। जिसे अब फिर से सामान्य कर दिया गया है। यह नई सुविधा 18 अप्रैल 2022 से यानी आज से लागू हो गई है। RBI ने बैंक के ग्राहकों के लिए ATM से जुड़ा एक नया ऐलान किया है। जिसे जानकार आप खुश हो जाएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) के मुताबिक, सोमवार (18 अप्रैल) से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब बैंक सुबह 9 बजे खुल जाएंगे, जबकि बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब कि अब पहले के मुकाबले ग्राहकों को एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा। जिससे ग्राहक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। देशभर में भारतीय स्टेट बैंक समेत सात सरकारी बैंक हैं, इनके अलावा देश में 20 से अधिक निजी बैंक हैं। जिन पर यह नियम लागू होगा।

प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिश के बावजूद नहीं बंद हो पा रहा सांसद क्षेत्र विकास फंड


कार्ड लेस ATM से ट्रांजैक्शन की सुविधा जल्द

बैंकों में अब जल्द गी कार्ड लेस ATM से ट्रांजैक्शन की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। इससे ग्राहक UPI के जरिए बैंकों और उनके ATM से पैसे निकाल सकेंगे। RBI कार्डलेस यानी बिना कार्ड के इस्तेमाल वाले ट्रांजैक्शन को बढ़ाने के लिए ऐसा करने जा रहा है। ऐसा करने के लिए UPI के जरिए सभी बैंकों और उनके ATMs से पैसे निकासी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

ATM से जुड़े फ्रॉड में आएगी कमी

RBI का मानना है कि, इससे ATM से जुड़े फ्रॉड में कमी आएगी। कार्डलेस ट्रांजैक्शन से लेनदेन में आसानी होगी और कार्डलेस ट्रांजैक्शन से कार्ड की क्लोनिंग, कार्ड की चोरी समेत दूसरे कई फ्रॉड रोकने में भी मदद मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।