Bengaluru News : देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के हर कोने में रोजाना सैकड़ों शादियां हो रही हैं। वहीं शादियों के इस सीजन में अपना घर बसाने की तैयारी कर रहे बेंगलुरु के एक 34 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट को काफी जोर का झटका लगा। अपनी शादी के लिए दुल्हन की तलाश कर रहे 34 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट एक बड़ी ठगी का शिकार हो गए। एजेंट को महिलाओं और नकली पुलिसवालों के एक गिरोह ने अगवा कर ब्लैकमेल किया। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला गैंग का शिकार बना युवक
पीड़ित युवक सतिश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी शादी के लिए एक परिचित महिला से दुल्हन ढूंढने में मदद मांगी थी। सतीश ने बताया कि उसने एक महिला से मदद ली थी ताकि उसे एक अच्छा जीवनसाथी मिल सके। उस महिला ने उसे एक लड़की के बारे में बताया और हेब्बल में मिलने का समय तय किया। जब सतीश वहां पहुंचा, तो उसे गुड्डहल्ली के एक घर में ले जाया गया। जहां उसकी मुलाकात दो महिलाओं से हुई, जिन्होंने उससे उसकी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी ली।
बातचीत के दौरान विजय नाम की महिला ने सतीश से 1,200 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा और बताया कि यह जरूरी चीजों के लिए है। सतीश ने विश्वास करते हुए पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद, विजय वापस लौटी और दरवाजा बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद, दो पुरुष और एक महिला कमरे में आए। पुरुषों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और सतीश पर वेश्यावृत्ति में शामिल होने का आरोप लगाया। सतीश ने अपने आप को निर्दोष साबित करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया।
इसके बाद उन लोगों ने सतीश से कहा कि अगर वह उन्हें 2 लाख रुपये देगा तो वे उसे गिरफ्तार कर लेंगे। डर के मारे सतीश ने उन्हें 50,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद, अपराधियों ने उसे छोड़ दिया। लेकिन उसे धमकी दी कि वह घटना की रिपोर्ट न करें, नहीं तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। इस घटना के बाद सतीश ने अपने दोस्तों को पूरा वकया सुनाया। दोस्तों ने उसे पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
फिर उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी एक आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं, जो नकली पुलिस बनकर धोखाधड़ी करता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित का बयान जांचा की जा रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए कोशिशें जारी है।