Bengaluru News : देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के हर कोने में रोजाना सैकड़ों शादियां हो रही हैं। वहीं शादियों के इस सीजन में अपना घर बसाने की तैयारी कर रहे बेंगलुरु के एक 34 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट को काफी जोर का झटका लगा। अपनी शादी के लिए दुल्हन की तलाश कर रहे 34 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट एक बड़ी ठगी का शिकार हो गए। एजेंट को महिलाओं और नकली पुलिसवालों के एक गिरोह ने अगवा कर ब्लैकमेल किया। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
