Bihar Firing: पानी के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Bhagalpur News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का दूसरा भांजा घायल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका भागलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी डॉ. एनके यादव के नर्सिंग होम पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Firing: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भंजों में आपस में चली गोली

बिहार से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर आ रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलीबारी हो गई। इस घटना में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की जान भी चली गई। नवगछिया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर में हुई गोलीबारी में एक भांजे की मौत हो गई। वहीं दूसरा भांजा घायल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका भागलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी डॉ. एनके यादव के नर्सिंग होम पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए नौगछिया SP प्रेरणा कुमार ने बताया, "हमें सूचना मिली कि जगतपुर गांव में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे दो भाइयों ने एक-दूसरे को गोली मार दी।"

SP ने आगे बताया, "घटना में एक भाई घायल हो गया और एक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि पानी के नल को लेकर झगड़ा हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी।"


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान विश्वजीत और जयजीत के रूप में हुई है। मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी मिली है कि 'दोनों व्यक्ति एक केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार हैं।'

कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, जगतपुर निवासी जगजीत यादव और विकल यादव के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल भाई ने बंदूक छीनकर दूसरे भाई पर गोली चला दी।

दोनों घायल भाइयों को तुरंत भागलपुर अस्पताल लाया गया, जहां विकल यादव को मृत घोषित कर दिया गया और जगजीत की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

बीच बचाव करने आई मां भी घायल

जानकारी देते हुए परवत्ता थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि पानी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई का इलाज चल रहा है।

दोनों भाइयों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में बीच बचाव करने आई उसकी मां के भी हाथ में गोली लग गई। मां का इलाज भी डॉ. एके यादव के यहां चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Delhi crime: पत्थर से बांधकर नहर में फेंकी गई लाश, दिल्ली में सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।