बिहार से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर आ रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलीबारी हो गई। इस घटना में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की जान भी चली गई। नवगछिया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर में हुई गोलीबारी में एक भांजे की मौत हो गई। वहीं दूसरा भांजा घायल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका भागलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी डॉ. एनके यादव के नर्सिंग होम पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
