मशूहर सिंगर KK की 53 साल की उम्र में मौत, कोलकाता में कॉन्सर्ट के बाद बिगड़ी थी तबीयत

कोलकाता में कॉन्सर्ट के बाद KK बेहोश हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां रात 10.30 बजे के बाद कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMRI) ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 1:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KK का पोस्टमार्टम बुधवार को होने वाला है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि KK की मौत हार्ट अटैक से हुई है

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK की मौत आज कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद हो गई। KK की उम्र 53 साल थी। अभी तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, KK की मौत कोलकाता के नजरुल मंच के एक होटल में हुई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में परफॉर्मेंस देने के बाद KK जब होटल पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने उल्टी की और बेहोश हो गए।  कॉलेज में कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने करीब 1 घंटे तक परफॉर्मेंस दिया था। तबीयत बिगड़ने के बाद KK को अस्पताल ले जाया गया जहां कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMRI) ने 10.30 बजे के बाद KK को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, "यह बेहद दुखद है कि हम उनका इलाज नहीं कर पाए।" KK का पोस्टमार्टम बुधवार को होने वाला है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि KK की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

KK ने आज कोलकाता में स्टूडेंट्स के बीच अपना परफॉर्मेंस दिया था। उनके इंस्टाग्राम हैंडल से उनके आखिरी परफॉर्मेंस के बारे में अपडेट किया गया था। अपने इंस्टा पर उन्होंने लिखा था आज की रात नजरूल मंच के विवेकानंद कॉलेज में। Love you all.

View this post on Instagram

A post shared by KK (@kk_live_now)


KK का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नाथ है। और अपने बेहतरीन गानों के लिए वह युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। KK ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी और असमी भाषा में कई गाने गाए हैं।

मशहूर सिंगर KK की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। कई दूसरे सेलेब्रिटीज ने भी KK की असमय मौत पर दुख जाहिर किया है। पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी एक पोस्ट के जरिए KK की मौत पर दुख जाहिर करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।