बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK की मौत आज कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद हो गई। KK की उम्र 53 साल थी। अभी तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, KK की मौत कोलकाता के नजरुल मंच के एक होटल में हुई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में परफॉर्मेंस देने के बाद KK जब होटल पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने उल्टी की और बेहोश हो गए। कॉलेज में कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने करीब 1 घंटे तक परफॉर्मेंस दिया था। तबीयत बिगड़ने के बाद KK को अस्पताल ले जाया गया जहां कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMRI) ने 10.30 बजे के बाद KK को मृत घोषित कर दिया।
