भारत में फिर आई BSA मोटरसाइकिल, BSA गोल्ड स्टार 650 लॉन्च, कीमत 2.99 लाख से 3.34 लाख रुपए

बाइक को 6 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें हाईलैंड ग्रीन, इनसिग्निया रेड, मिडनाइट ब्लैक, डॉन सिल्वर, शैडो ब्लैक और सिल्वर शीन शामिल है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपए रखी गई है। इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है, इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 6:31 PM
Story continues below Advertisement
रेट्रो-मॉर्डन डिजाइन के साथ आने वाली इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड के शॉटगन से है

आयकॉनिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रान्ड BSA की इंडिया में रिएंट्री हो गई है। महिंद्रा ग्रुप की सब्सिडियरी क्लासिक लिजेंड ने BSA गोल्ड स्टार 650 को भारत में पेश कर दिया है। गोल्ड स्टार 650 में 652cc का 4-वाल्व, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 6500rpm पर 45bhp की पावर और 4000rpm पर 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसके इंजन को रिफाइन किया गया है और यह 160kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड हासिल सकता है। बता दें कि यह मोटरसाइकिल 1940 के दशक में भारत में मौजूद थी।

6 कलर ऑप्शन के साथ पेश, जल्द ही डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद

बाइक को 6 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें हाईलैंड ग्रीन, इनसिग्निया रेड, मिडनाइट ब्लैक, डॉन सिल्वर, शैडो ब्लैक और सिल्वर शीन शामिल है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपए रखी गई है, जो अलग-अलग कलर के हिसाब से सिल्वर शीन टॉप वैरिएंट में 3.34 लाख रुपए तक जाती है। इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है, इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और जल्द ही डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।


Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद, जानिए 19 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

रॉयल एनफील्ड के शॉटगन से होगा सीधा मुकाबला

रेट्रो-मॉर्डन डिजाइन के साथ आने वाली इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड के शॉटगन से है। महिंद्रा ग्रुप की सब्सिडियरी क्लासिक लेजेंड ने इसके लिए राइट्स को आधिकारिक तौर पर हासिल किया है। कंपनी ने एक JV भी ट्यूब इन्वेस्टमेंट के साथ किया है। ट्यूब इन्वेस्टमेंट वही कंपनी है जो भारत में अभी BSA की सायकिल का कारोबार करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।