आयकॉनिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रान्ड BSA की इंडिया में रिएंट्री हो गई है। महिंद्रा ग्रुप की सब्सिडियरी क्लासिक लिजेंड ने BSA गोल्ड स्टार 650 को भारत में पेश कर दिया है। गोल्ड स्टार 650 में 652cc का 4-वाल्व, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 6500rpm पर 45bhp की पावर और 4000rpm पर 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसके इंजन को रिफाइन किया गया है और यह 160kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड हासिल सकता है। बता दें कि यह मोटरसाइकिल 1940 के दशक में भारत में मौजूद थी।
