Building collapses in Delhi Burari : राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।
