मंगलवार 28 नवंबर को देर रात कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुछ अहम फैसले लिये गये हैं। जिसकी घोषणा आज की जा सकती है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है कि कैबिनेट ने कल देर रात हुई बैठक में चार-पांच बड़े फैसले लिये गये हैं। इसमें सबसे बड़ा फैसला ये है कि PM गरीब कल्याण योजना आगे जारी रखने का फैसला किया है। इस योजना के तहत गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है। इसी दिसंबर में इस योजना की मियाद खत्म हो रही थी। इसको आगे जारी रखने का प्रस्ताव था। जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। अब PM गरीब कल्याण योजना अगले पांच सालों तक जारी रहेगी।
