Credit Cards

PM मोदी ने किया मंत्रियों के विभागों का ऐलान, जानें किस नेता को मिला कौन सा मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में विभागों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह को इस बार भी रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एस. जयशंकर विदेश पिछली बार की तरह ही विदेश मंत्री बनाए गए हैं। अश्विनी वैष्णव के पास भी पिछले कार्यकाल की तरह ही रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पावर, हाउसिंग और शहरी मंत्रालय का प्रभार दिया गया है

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 12:08 AM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में विभागों के बंटवारे का ऐलान हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में विभागों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह को इस बार भी रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एस. जयशंकर विदेश पिछली बार की तरह ही विदेश मंत्री बनाए गए हैं। अश्विनी वैष्णव के पास भी पिछले कार्यकाल की तरह ही रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पावर, हाउसिंग और शहरी मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। नितिन गडकरी को रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बनाया गया है। उन्हें अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के तौर पर दो राज्य मंत्री भी दिए गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मिनिस्ट्री


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है। हरदीप सिंह पुरी भी पहले की तरह ही पेट्रोलियम मंत्रालय का कामकाज संभालते रहेंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाया गया है। प्रह्रलाद जोशी को खाद्य आपूर्ति मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जेडी(एस) नेता एचडी कुमार स्वामी को स्टील मंत्री बनाया गया और राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास टेलीकॉम मंत्रालय रहेगा।

कॉमर्स मिनिस्टर बने पीयूष गोयल

पीयूष गोयल को कॉमर्स मिनिस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को MSME मंत्रालय दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को मानव संसाधान विकास मंत्रालय दिया गया है और अन्नपूर्णा देवी को महिला और बाल विकास मंत्रालय मिला है। पहली बार कैबिनेट में शामिल हो रहे मंत्री चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है।

यहां पर मंत्रियों के विभागों की सूची दी जा रही है: 

राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्री  

अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री 

निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री 

नितिन गड़करी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

जेपी नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री

शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री

एस जयशंकर- विदेश मंत्री 

मनोहर लाल खट्टर- आवास और शहरी मामलों के मंत्री और ऊर्जा मंत्री

एचडी कुमारस्वामी-भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री

पीयूष गोयल-वाणिज्य और उद्योग मंत्री

धर्मेन्द्र प्रधान- शिक्षा मंत्री 

जीतन राम मांझी- MSME मंत्री

राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री      

सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री

डॉ वीरेंद्र कुमार-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

किंजरापु राम मोहन नायडू-नागरिक उड्डयन मंत्री

प्रह्लाद जोशी-उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और अक्षय ऊर्जा मंत्री

जुएल ओरम-जनजातीय मामलों के मंत्री

गिरिराज सिंह-कपड़ा मंत्री

अश्विनी वैष्णव-रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया-संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री

भूपेन्द्र यादव-पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

गजेंद्र सिंह शेखावत-संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री

अन्नपूर्णा देवी-महिला एवं बाल विकास मंत्री

किरण रिजिजू-संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री

हरदीप सिंह पुरी-पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

मनसुख मंडाविया-श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले व खेल मंत्री

जी किशन रेड्डी-कोयला मंत्री और खान मंत्री

चिराग पासवान-खाद्य प्रसंस्करण मंत्री 

सीआर पाटिल-जल शक्ति मंत्री

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री:

राव इंद्रजीत सिंह

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),

योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और

संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

जीतेन्द्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री,

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री,

परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, और

अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल

कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और

संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

प्रतापराव गणपतराव जाधव

आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

जयंत चौधरी

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और

शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।