Cancel Train Today: आए दिन ट्रेनें कैंसिल होना और ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर देने से यात्रियों की समस्याएं वहीं के वहीं बनी हुई हैं। रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेनें रद्द होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज बुधवार 17 मई को भारतीय रेलवे ने कुछ खास रूटों पर ट्रेनें डायवर्ट कर दी हैं और कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है। इन ट्रेनों में अधिकतर पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे द्वारा ये कदम पटरियों की मरम्मत, विकास और निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है। अगर आप भी रेलवे से यात्रा करने जा रहे हैं तो एक बार इस लिस्ट पर जरूर नजर डालें
पैसेंजर ट्रेनों की सेवाओं में रुकावट
ट्रेन नंबर 07337 SSS हुबल्ली-गुणतकल डेली पैसेंजर स्पेशल और गुणतकल- SSS हुबल्ली ट्रेन नंबर 07338 आज कैंसिल कर दी गई है। हुबल्ली से अन्य रूटों की भी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। ट्रेन नंबर 07381 SSS हुबल्ली-करातागी डेली पैसेंजर स्पेशल और करातागी- SSS हुबल्ली ट्रेन नंबर 07382 भी कैंसिल कर दी गई है। गुणतकल से चिकजाजुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 07586/07858 डेली पैसेंजर स्पेशल 17 मई से लेकर 23 मई तक कैंसिल की गई है।
यात्री कम होने की वजह से ट्रेन कैंसिल
नई जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 52539 और 52538 AC स्पेशल यात्रियों की कम संख्या की वजह से 1 मार्च से कैंसिल की गई थी। ये ट्रेन अब 2 जुलाई तक इस रूट पर सेवाएं नहीं देगी। उधना से सूरत और कारंबेली से वापी के बीच चलाई जाने वाली ट्रेनें पुल पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से कैंसिल की गई हैं।
इन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए
बोरीवली से वल्साड जाने वाली ट्रेन नंबर 09085 सांजन पर ही रोक दी जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 09087 सांजन-सूरत उधना पर ही रोक दी जाएगी और वहां से पाल्धी की ओर ट्रेन नंबर 19105 रवाना की जाएगी। ट्रेन नंबर 09159 बांद्रा टर्मिनस - वापी भिलाड पर ही रोक दी जाएगी। भिलाड से वापी-विरार 09144 रवाना होगी। अगर आप भी अपने रूटों पर चलने वाली ट्रेनों की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। तो रेलवे के एनक्वायरी सिस्टम पर ट्रेन का नाम या नंबर डालकर सारी डिटेल निकाल सकते हैं।