केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2020-21 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 1 परीक्षा के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। टर्म 1 की परीक्षाएं नवंबर - दिसंबर 2021 में कराई जाएंगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2020-21 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 1 परीक्षा के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। टर्म 1 की परीक्षाएं नवंबर - दिसंबर 2021 में कराई जाएंगी।
CBSE ने आधिकारिक वेबसाइट पर मार्किंग स्कीम और सैंपल पेपर (cbse sample paper) मुहैया कराए हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट से पेपर डाउनलोड कर इसके आधार पर तैयारी कर सकते हैं। सैंपल पेपर में परीक्षा में आने वाले सवालों सहित सवाल के टाइप का डिटेल्स दिया गया है।
टर्म 1 और 2 में बांटा सिलेबस
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षाओं को कैंसल कर दिया गया था। जिसकी वजह से इन छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। वहीं, इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा को रद्द न करना पड़े लिहाजा छात्रों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने सिलेबस को दो समान भागों -टर्म 1 और टर्म 2 में बांट दिया है।
टर्म 1 में मल्टीपल जॉइस क्वेश्चन (MCQ) या ऑब्जेक्टिव पेपर होगा और 50 फीसदी सिलेबस पर आधारित होगा। परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन (स्थिति के आधार पर) कराई जाएगी। यह पेपर बोर्ड जारी करेगा। जबकि टर्म-2 एग्जाम का फैसला 2022 कोविड-19 स्थिति को ध्यान रखते हुए डिटेल्ड क्वीश्चन या MCQ आधारित होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।