डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने 3 दिसंबर को 21,772 करोड़ रुपये के 5 अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इसका मकसद रक्षा संबंधी तैयारियों के लिए और बेहतर तरीके से काम करना है। DAC ने वॉटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट, रेडार वॉर्निंग और एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर आदि के प्रोक्योरमेंट प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
