Get App

Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 की कामयाबी पर उद्योग जगत में भी खुशी की लहर, जानिए गौतम अदाणी से लेकर एन चंद्रशेखरन ने क्या कहा?

Chandrayaan-3 Mission की सफलता पर उद्योग जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ISRO और देश के लोगों को बधाई दी है। इस लिस्ट में अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, पेटीएम के CEO विजय शेखर शर्मा समेत कई उद्योगपति शामिल हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 7:21 PM
Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 की कामयाबी पर उद्योग जगत में भी खुशी की लहर, जानिए गौतम अदाणी से लेकर एन चंद्रशेखरन ने क्या कहा?
Chandrayaan 3 Mission : चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर की सफलता के साथ 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर लिया है।

Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 मिशन को लेकर जिस दिन का देश के लोगों को बेसब्री से इंतजार था, आखिर वह दिन आ गया। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सफलता के साथ 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर लिया है। इस सफलता को भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस सफलता पर उद्योग जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ISRO और देश के लोगों को बधाई दी है। इस लिस्ट में अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, पेटीएम के CEO विजय शेखर शर्मा, CoinSwitch के को-फाउंडर आशीष सिंघल, ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल समेत कई बड़े उद्योगपति शामिल हैं। आइए जानते हैं, किसने क्या कहा।

Chandrayaan-3 : गौतम अदाणी ने ISRO को दी बधाई

गौतम अदाणी ने इस उपलब्धि के लिए ट्वीट करते हुए ISRO को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में ISRO को संबोधित करते हुए कहा, "आप सचमुच देश का गौरव हैं। किसी देश की स्पेस मिशन को अंजाम देने की क्षमता उसके आत्मविश्वास को दर्शाती है और यह भारत का समय है। यह हमारे 1.4 अरब नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। जय हिन्द।"

Chandrayaan-3 : टाटा संस के चेयरमैन ने क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें