Children Vaccination: तमिलनाडु में 3 जनवरी से 15 से 18 उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी, पढ़ें सभी डिटेल

इन बच्चों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी से शुरू होगा और उन्हें स्कूलों और विशेष शिविरों में वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी

अपडेटेड Dec 26, 2021 पर 7:42 PM
Story continues below Advertisement
तमिलनाडु में 15 से 18 साल के 33.20 लाख बच्चे हैं (FILE PHOTO)

राज्य सरकार ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु में 15 से 18 साल के बच्चों को Covid-19 वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने कहा कि तमिलनाडु में 15 से 18 साल के 33.20 लाख बच्चे हैं।

उन्होंने मीडिया से कहा, "इन बच्चों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी से शुरू होगा और उन्हें स्कूलों और विशेष शिविरों में वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।"

तमिलनाडु सरकार का ये बयान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के एक दिन बाद आया, जिसमें PM ने 15 से 18 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिए Covid-19 वैक्सीनेशन 3 जनवरी, 2022 से शुरू होगा।


मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में 1.40 करोड़ फ्रंटलाइन कार्यकर्ता हैं, जिन्हें 10 जनवरी से प्रीकॉशन डोज़ मिलेगी, जिसका जिक्र पीएम ने 25 दिसंबर को अपने भाषण में किया था।

'इससे कोई फायद नहीं होगा', AIIMS के वरिष्ठ डॉक्टर ने बच्चों को Covid-19 वैक्सीन लगाने के केंद्र के फैसले को बताया 'अवैज्ञानिक'

इस बीच, मंत्री ने यह भी जिक्र किया कि राज्य में 22 एक्टिव ओमीक्रोन केस के कॉन्टैक्ट में आने वाले 100 से ज्यादा लोगों में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के लक्षणों का पता चला था और उन्हें आइसोलेशन रखा गया था। उन्होंने कहा, "वे सभी अब एकदम सही हैं।"

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में ओमीक्रोन स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए वार्डों का निरीक्षण किया।

तमिलनाडु के Covid-19 वैक्सीनेशन कवरेज पर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग ने 8.14 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई है, जिनमें से 84.87% में पहली खुराक दी गई, जबकि 55.85% को दूसरी डोज मिली है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय स्तर पर 88.59% आबादी को वैक्सीनेशन की पहली खुराक मिली है।"

जनता के सदस्यों से फेस मास्क पहनने और सार्वजनिक रूप से Covid-19 सुरक्षा मानदंडों का पालन करने की अपील करते हुए, सुब्रमण्यन ने कहा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों को 'दंडित' किया गया था। उन्होंने कहा, "ऐसी स्थिति बदलनी चाहिए और लोगों को सरकार की तरफ से तय SOP का पालन करना चाहिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।