Get App

चाइनीज मोबाइल कंपनियों के 40 लोकेशन पर ED ने छापा मारा, जानिए क्या है पूरा मामला

ED ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के नियमों के उल्लंघन के कारण छापा मारा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 2:37 PM
चाइनीज मोबाइल कंपनियों के 40 लोकेशन पर ED ने छापा मारा, जानिए क्या है पूरा मामला
चाइनीज मोबाइल कंपनियां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के राडार पर हैं। इसके साथ ही होम अफेयर्स और कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्टर्स भी चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर निगरानी रखे हुए हैं

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने मंगलवार को चाइनीज मोबाइल कंपनियों के 40 लोकेशन पर छापा मारा। CNBC-TV18 के मुताबिक, ED ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के नियमों के उल्लंघन के कारण छापा मारा है। चाइनीज मोबाइल कंपनियां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के राडार पर हैं। इसके साथ ही होम अफेयर्स और कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्टर्स भी चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर निगरानी रखे हुए हैं।

ED के रेड की खबर आने के बाद Dixon Tech के शेयरों में 2% की गिरावट आई है। ED ने 30 अप्रैल को कहा था कि उसने चाइनीज कंपनी Xiaomi India की लोकल इकाई से 5,551.27 करोड़ रुपए जब्त किए है।

Xiaomi India पर आरोप है कि वह अवैध तरीके से रेमिटेंस भेज रही है। जांच एजेंसी ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत कंपनी के बैंक खातों से जब्ती की गई।

माना जा रहा है कि जांच एजेंसी ED ने इस साल फरवरी में रेमिटेंस की जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी ने जानकारी दी थी, "कंपनी ने 5551.27 करोड़ रुपए के रेमिटेंस रॉयल्टी के तौर पर तीन कंपनियों को दी गई है। इसमें से एक Xiaomi ग्रुप की कंपनी थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें