Get App

आगे बैठनेवाले यात्रियों के लिए अनिवार्य airbags लगाने से बढ़ सकती हैं कारों की कीमतें

सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से 1 अप्रैल से वाहनों में आगे बैठने वाल यात्रियों के लिए एयरबैग्स (airbags) लगाना अनिवार्य कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2021 पर 10:48 AM
आगे बैठनेवाले यात्रियों के लिए अनिवार्य airbags लगाने से बढ़ सकती हैं कारों की कीमतें

पार्थ चरन (PARTH CHARAN)

सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से 1 अप्रैल से वाहनों में आगे बैठने वाले यात्रियों के लिए एयरबैग्स (airbags) लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके कारण भारत में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी जो अब तक एयरबैग्स नहीं लगा रही थी उसे इस नियम को मानते हुए अपनी कारों में एयरबैग्स लगाने के साथ ही कारों की कीमतों में इजाफा करना होगा।

सड़क और महामार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से कहा है कि 1 अप्रैल 2021 से सारे नये वाहनों में आगे बैठने वाले यात्रियों (front passenger) के लिए भी एयरबैग्स लगाना अनिवार्य होगा। इस कदम से दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

अब तक, सरकार ने केवल यह आदेश दिया था कि कार में ड्राइवर के लिए एयरबैग लगाया जाए।  इस वजह से कारों के सबसे कम कीमत वाले वेरिएंट Maruti Suzuki Spresso, Renault Kwid, Hyundai Santro आदि सभी कारों में कंपनियों द्वारा ड्राइवर के लिए एयरबैग लगाया जाता है जबकि ड्राइवर के साथ आगे बैठने वाले यात्री के लिए एयरबैग एक अतिरिक्त विकल्प हुआ करता था।

सड़क सुरक्षा के नियमों की भारत में अनदेखी होना आम बात है। यहां तक कि बाइकर्स हेलमेट पहनने से भी परहेज करते हैं। ये एक सच्चाई है कि यदि ग्राहक अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर नहीं देते हैं तो वाहन बनाने वाले ब्रांड भी खुद से ऐसा करने से बचते हैं।

लेकिन अब सरकार के आदेश के बाद आगे बैठने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य रूप से एयरबैग्स लगाने के कारण किफायती या सस्ती कारों की कीमतों में 5 हजार से लेकर 9 हजार का इजाफा हो सकता है।

हालांकि कम या टाइट बजट वाले कार खरीदारों की जेब पर ये नियम भारी पड़नेवाला है लेकिन सरकार का ये कदम स्वागतयोग्य है क्योंकि कार में एयरबैग्स लगाने से भारत में दुर्घटना से होने वाली मौतों की संख्या में कमी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें