Coronavirus Updates: एक दिन में आए 45,352 नए मामले, 366 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 पहुंच गई है।

अपडेटेड Sep 03, 2021 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement

Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज कल मुकाबले गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,352 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 366 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 2 सितंबर को 47,092 नए मामले सामने आए थे और एक दिन में 509 लोगों की मौत हुई थी। 

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 पहुंच गई है। अब तक कुल 4,39,895 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में 34,791 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं वहीं अब तक कुल 3,20,63,616 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 3,99,778 है।

कोरोना के कई साइड इफ्केट, मोबाइल गेमिंग के चक्कर में फंस गए बच्चे!

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 67,09,59,968 हो गया है। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले कुल मामलों के 1.22 फीसदी हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.72 फीसदी है और रिकवरी रेट 97.45 फीसदी है।  

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 2 सितंबर तक कुल 52,65,35,068 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 1 सितंबर को 16,66,334 सैंपल टेस्ट किए हैं।

केरल का हाल


केरल में पिछले 24 घंटों में 32,097 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 21,634 मरीज ठीक हुए हैं और एक दिन में 188 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 2,40,186 एक्टिव मामले हैं और टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 18.41 फीसदी है।

Covid-19 के नए Mu Variant बना नया खतरा, WHO ने दी चेतावनी-वैक्सीन का नहीं होगा असर!

महाराष्ट्र का हाल

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4,342 नए मामले सामने आ हैं। एक दिन में 4,755  मरीज ठीक हुए हैं और 55 लोगों की कोरोना से मौत हुई। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 50,607 है। कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 64,73,674 है। ब तक कुल 62,81,985 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,37,551 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।