Get App

Coronavirus News Live Update: एक दिन में 12,194 नए मामले आए सामने, 92 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,09,04,940 हो गई है और अब तक कुल 1,06,11,731 मरीज ठीक हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2021 पर 7:46 AM
Coronavirus News Live Update: एक दिन में 12,194 नए मामले आए सामने, 92 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार में अब सुस्ती आ गई है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री (Union Health Ministry) के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,09,04,940 हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 1,55,642 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या अब 1,37,567 हो गई है। अब तक कुल 1,06,11,731 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 12,194 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और 92 लोगों की मौत हो गई है। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। देश में अब तक कुल 82,63,858 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,36,796 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 126 नए मामले सामने आए हैं और 138 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राजधानी में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,041 है और कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 6,24,866 हो गई है। अब तक कुल 10,889 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (Indian Council of Medical Research -ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के कल (13 फरवरी) तक कुल 20,62,30,512 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 6,97,114 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें