Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 15,906 नए मामले, 561 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,41,75,468 हो गई है

अपडेटेड Oct 25, 2021 पर 6:46 AM
Story continues below Advertisement

Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15,906 नए मामले सामने आए हैं और 561 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं कल यानी 23 अक्टूबर को 16,326 नए मामले सामने आए थे और 666 लोगों की मौत हो गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,41,75,468 हो गई है। अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमण से 4,54,269 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,72,594 है। पिछले 24 घंटे में 16,479 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कुल 3,35,48,605 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

सिंगापुर ने भारत सहित 6 दक्षिण एशियाई देशों से आने वाले यात्रियों पर से हटाया Covid-19 प्रतिबंध

कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,02,10,43,258 पहुंच गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 23 अक्टूबर तक कुल  59,97,71,320 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 23 अक्टूबर को 13,40,158 सैंपल टेस्ट किए हैं।

केरल का हाल


केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,909 नए मामले सामने आए हैं और 8,780 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। वहीं इसी दौरान 65 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या80,555 है। पिछले 24 घंटे में 86,111 कोविड सैंपल की जांच की गई है।

वैक्सीन एक्सपोर्ट पर सरकार की मंजूरी का इंतजार, बच्चों के टीके पर जल्दबाजी नहीं: अदार पूनावाला

दिल्ली का हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 46 लोग ठीक हुए हैं और एक कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14,39,566 है। अब तक कुल 14,14,141 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 25,091 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 334 है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।