Get App

कोझिकोड हादसा: बचाव में जुटे 20 अधिकारी Covdi-19 पॉजिटिव, Self Isolation में गए CM पिनाराई विजयन

केरल के मुख्‍यमंत्री (Kerala Chief Minister) पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) इस बार शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग नहीं लेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2020 पर 10:35 AM
कोझिकोड हादसा: बचाव में जुटे 20 अधिकारी Covdi-19 पॉजिटिव, Self Isolation में गए CM पिनाराई विजयन

केरल के मुख्‍यमंत्री (Kerala Chief Minister) पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) इस बार शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग नहीं लेंगे। उन्‍होंने उन छह कैबिनेट मंत्रियों के साथ खुद को सेल्‍फ क्‍वारंटाइन (Self Quarantines) कर लिया है, जिन्‍होंने बीते दिनों कोझीकोड विमान दुर्घटना (Kozhikode crash) स्थल का दौरा किया था। केरल के मुख्‍यमंत्री कार्यालय (Kerala CMO) की ओर से जानकारी दी गई है कि कल यानी शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम विजयन की जगह सहकारिता और देवस्वम मंत्री कडकम्पल्ली सुरेंद्रन (Kadakampally Surendran) राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बीते दिनों कोझिकोड विमान हादसे में राहत और बचाव कार्य में भाग लेने वाले 600 लोगों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है।

वहीं, विमान दुर्घटना में घायल 92 यात्रियों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। जिन 20 अधिकारियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है, उनमें मलप्पुरम के जिला कलेक्टर (Malappuram District collector), सब कलेक्टर, सहायक कलेक्टर (Assistant Collector), पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री विजयन समेत दूसरे नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की थी। क्‍वारंटाइन में भेजे गए लोगों में मलाप्‍पुरम के कलेक्‍टर (Malappuram District Collector) के गोपालकृष्‍णन (K Gopalakrishnan) भी शामिल हैं।

बता दें कि पिछले हफ्ते, 10 बच्चों सहित 190 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से आ रहा था, जो कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर उतरते समय हवाईपट्टी पर फिसलने के बाद खाई में जा गिरा। खाई में गिरने के बाद विमान 2 हिस्सों में टूट गया और उसमें सवार कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मुख्य पायलट और सह पायलट भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें