Covid-19: भारत में तेजी से फैल रहा है ओमीक्रोन का XBB वेरिएंट, INSACOG ने किया खुलासा

Covid-19: कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फिर से बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसबीच INSACOG की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में BA.2.75 और BA.2.10 सब वेरिएंट सबसे ज्यादा एक्टिव है। हालांकि, अभी तक इसकी गंभीरता या अस्पताल में भर्ती होने में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 9:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में XBB वेरिएंट से संक्रमित मरीज करीब 63.2 फीसदी हैं

Covid-19: चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है। भारत भी अलर्ट मोड पर है। देश में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium -INSACOG) ने एक बुलेटिन में कहा है कि भारत में कोविड-19 का ओमीक्रोन वेरिएंट और इसका सब-वेरिएंट 'XBB' अभी भी मौजूद है। बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस के BA.2.75 और BA.2.10 वेरिएंट भी मौजूद हैं, लेकिन इनका असर बेहद कम है। INSACOG ने आगे कहा कि खासौतर से उत्तर-पूर्व भारत में BA.2.75 का सब-वेरिएंट सबसे ज्यादा एक्टिव है।

हालांकि, अभी तक इसकी गंभीरता या अस्पताल में भर्ती होने में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। बुलेटिन में कहा गया है कि ओमीक्रोन और इसके सब-वेरिएंट भारत में प्रभावी रूप से एक्टिव हैं। XBB पूरे भारत में फैला सबसे एक्टिव सब वेरिएंट है। देश में XBB वेरिएंट से संक्रमित मरीज करीब 63.2 फीसदी हैं।

संक्रमण दर 500 से कम


इससे पहले, 5 दिसंबर 2022 को जारी बुलेटिन में INSACOG ने कहा था कि देश में संक्रमण दर रोजना 500 से कम है। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के उत्तरी भाग में XBB वेरिएंट सक्रिय है, जबकि पूर्वी भाग में BA.2.75 सब-वेरिएंट मौजूद है। BA.2.10 और ओमीक्रोन के अन्य सब-वेरिएंट की संक्रमण दर पिछले हफ्ते कम थी। इस दौरान गंभीरता या अस्पताल में भर्ती होने में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई। वहीं 28 नवंबर के बुलेटिन में INSACOG ने कहा था कि ओमीक्रोन और इसके सब-वेरिएंट भारत में प्रमुख वेरिएंट के रुप में बने हुए हैं। कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत ने भी निगरानी बढ़ा दी है।

Omicron XBB.1.5 variant: ओमीक्रोन का नया सब-वैरिएंट XBB.1.5 की भारत में एंट्री, बेहद खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान

सोमवार को 173 नए मामले आए सामने

भारत में सोमवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,46,78,822 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 2,670 रह गई है। जबकि एक दिन में 207 मरीज ठीक हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।