Get App

रिजवान के नमाज पढ़ने के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील की बढ़ीं मुसीबतें, दावा-आतंकवादी समूह से मिल रही हैं धमकियां

दिल्ली के एक वकील विनीत जिंदल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें इस्लामिक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा फोन पर धमकी दी जा रही है। विनीत जिंदल ने ICC को लिखी शिकायत में बताया था कि क्रिकेट मैच के दौरान रिजवान का नमाज पढ़ना अपने धर्म को जानबूझकर दिखाना, गेम की स्पिरिट के खिलाफ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 2:38 PM
रिजवान के नमाज पढ़ने के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील की बढ़ीं मुसीबतें, दावा-आतंकवादी समूह से मिल रही हैं धमकियां
मोहम्मद रिजवान के हर मुश्किल मैच के दौरान नमाज पढ़ने पर बवाल।

दिल्ली के एक वकील विनीत जिंदल को हाल ही में आतंकवादी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दरअसल विनीत जिंदल ने पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। 17 अक्टूबर को जिंदल ने अपने एक्स वेरिफाइड अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की। जिंदल ने दिल्ली पुलिस को आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। वकील ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की गुजारिश की है।

एक्स पर की गई पोस्ट शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें