Babar Azam Birthday: रविवार को पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अहमदाबाद से बेंगलुरु जा पहुंचे। पूरी टीम बेंगलुरु में अपने होटल के कमरों में ही थी लेकिन ऐसे में उन्होंने अपनी टीम के कप्तान बाबर आजम का बर्थडे जोरो-शोरों से सेलिब्रेट किया। बाबर आजम के जन्मदिन पर खिलाड़ियों ने रविवार को होटल में केक काटा। टीम के साथ ट्रैवल कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि ये एक बेहद ही छोटा फंक्शन था जिसे सिर्फ प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ ने ही अटेंड किया।
अधिकारी के मुताबिक ट्रैवल डे होने की वजह से उस दिन किसी भी तरह की एक्टिविटीज नहीं की गई। जल्द ही टीम बेंगलुरु में अपना अगला मैच खेलेगी। 20 अक्टूबर को पाक का मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत से करारी हार के बाद उनके पास फिर से प्वाइंट्स टेबल पर ऊपर चढ़ने का ये मौका हो सकता है।
सालों बाद बेंगलुरु में खेलने का मौका
2012 के बाद ये पाक खिलाड़ियों की बेंगलुरु में पहली विजिट है। 2012 में बेंगलुरु में पाक ने भारत को टी20 इंटरनेशनल दो मैच की सीरीज में पांच विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने इस सिटी में दो ODI ही खेले हैं जिसमें से एक 1996 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल है और दूसरा 1999 का पेप्सी कप फाइनल है। जहां पाक सेना ने वर्ल्ड कप मैच में मुंह की खाई थी वहीं पेप्सी कप में भारत को 123 रनों से हराया था।
टीम के एक अधिकारी के मुताबिक बेंगलुरु एक वेलकमिंग सिटी है और यहां पर आकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। यहां पर टेंपरेचर भी पहले से कम है। उम्मीद है कि यहां पर बारिश नहीं होगी जबकि कुछ दिनों से दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश हो रही है। बता दें कि Karnataka State Cricket Association ने अनाउंस किया है कि वो आने वाले वर्ल्ड कप मैचों के लिए टिकट सेल मंगलवार से शुरू करेगी। स्टेडियम में क्रिकेट देखने के लिए Cubbon रोड और क्वींस रोड्स के काउंटर पर टिकट बिकेंगे।