Get App

पाक क्रिकेटर्स ने मिलकर सेलिब्रेट किया अपने कप्तान का बर्थडे, 29 साल के हुए बाबर आजम

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम अब 29 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनकी पूरी टीम ने मिलकर बेंगलुरु में उनका जन्मदिन सेलिब्रटे किया। अहमदाबाद में मैच में मिली शिकस्त के बाद पूरी पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बेंगलुरु जा पहुंची है। ऐसे में टीम को वहां बिना किसी मौसमी रुकावट के एक अच्छे मैच की उम्मीद है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 12:34 PM
पाक क्रिकेटर्स ने मिलकर सेलिब्रेट किया अपने कप्तान का बर्थडे, 29 साल के हुए बाबर आजम
2012 में बेंगलुरु में पाक ने भारत को टी20 इंटरनेशनल दो मैच की सीरीज में पांच विकेट से हराया था।

Babar Azam Birthday: रविवार को पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अहमदाबाद से बेंगलुरु जा पहुंचे। पूरी टीम बेंगलुरु में अपने होटल के कमरों में ही थी लेकिन ऐसे में उन्होंने अपनी टीम के कप्तान बाबर आजम का बर्थडे जोरो-शोरों से सेलिब्रेट कियाबाबर आजम के जन्मदिन पर खिलाड़ियों ने रविवार को होटल में केक काटाटीम के साथ ट्रैवल कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि ये एक बेहद ही छोटा फंक्शन था जिसे सिर्फ प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ ने ही अटेंड किया

बेंगलुरु पहुंची टीम

अधिकारी के मुताबिक ट्रैवल डे होने की वजह से उस दिन किसी भी तरह की एक्टिविटीज नहीं की गई। जल्द ही टीम बेंगलुरु में अपना अगला मैच खेलेगी। 20 अक्टूबर को पाक का मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से होगाभारत से करारी हार के बाद उनके पास फिर से प्वाइंट्स टेबल पर ऊपर चढ़ने का ये मौका हो सकता है

सालों बाद बेंगलुरु में खेलने का मौका

2012 के बाद ये पाक खिलाड़ियों की बेंगलुरु में पहली विजिट है। 2012 में बेंगलुरु में पाक ने भारत को टी20 इंटरनेशनल दो मैच की सीरीज में पांच विकेट से हराया थापाकिस्तान ने इस सिटी में दो ODI ही खेले हैं जिसमें से एक 1996 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल है और दूसरा 1999 का पेप्सी कप फाइनल हैजहां पाक सेना ने वर्ल्ड कप मैच में मुंह की खाई थी वहीं पेप्सी कप में भारत को 123 रनों से हराया था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें