Disney Star ने भारतीय बाजार के लिए जीते ICC मीडिया राइट्स

ICC ने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के सभी ग्लोबल ICC इवेंट के टीवी और डिजिटल राइट्स (Media Rights) अब चार साल के लिए डिज्नी स्टार (Disney Star) के पास हैं

अपडेटेड Aug 27, 2022 पर 9:22 PM
Disney Star ने भारतीय बाजार के लिए जीते ICC मीडिया राइट्स

डिज्नी स्टार (Disney Star) ने भारतीय बाजार के लिए 2024 से 2027 तक चार साल के डील के लिए सभी ICC इवेंट के मीडिया राइट (Media Rights) हासिल कर लिए हैं। ICC ने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के सभी ग्लोबल ICC इवेंट के टीवी और डिजिटल राइट्स अब चार साल के लिए डिज्नी स्टार के पास हैं।

ICC बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "जानकारी के मुताबिक डिज्नी स्टार मीडिया राइट्स के लिए करीब तीन अरब डॉलर का भुगतान कर रहा है।

संस्था ने कहा कि डिज्नी स्टार ने सिंगल राउंड की सीलबंद बोली प्रक्रिया के बाद जीत हासिल की। इससे पिछले साइकल से राइट्स फीस में बढ़ोतरी हुई है और क्रिकेट की प्रभावशाली बढत और पहुंच जारी है।


ये फैसला एक टेंडर, बिडिंग और इवैल्यूएशन प्रोसेस के बाद लिया गया है, जो जून 2022 में शुरू हुआ था।

IPL Media Rights: Viacom18 और Disney Star ने जीते IPL मीडिया राइट्स, 48,390 करोड़ रुपये में हुई ब्रॉडकास्ट डील

ICC के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, "हमें अगले चार सालों के लिए ICC क्रिकेट के होम के रूप में Disney Star के साथ पार्टनरशिप जारी रखने की खुशी है, जिसने हमारे सदस्यों के लिए एक बेहतरीन नतीजा दिया है और हमारी महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का समर्थन करेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "वे हमारे खेल के भविष्य में एक अहम भूमिका निभाएंगे और पहले से कहीं ज्यादा और फैंस से जुड़ने में मदद करेंगे।"

डिज्नी स्टार इंडिया के मैनेजर और चेयरमैन के. माधवन ने कहा, "ICC डिजिटल और टीवी ब्रॉकास्ट राइट्स के अधिग्रहण के साथ, डिज्नी स्टार ने देश में प्रमुख क्रिकेट इवेंट्स के लिए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।