Get App

Disney Star ने भारतीय बाजार के लिए जीते ICC मीडिया राइट्स

ICC ने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के सभी ग्लोबल ICC इवेंट के टीवी और डिजिटल राइट्स (Media Rights) अब चार साल के लिए डिज्नी स्टार (Disney Star) के पास हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2022 पर 9:22 PM
Disney Star ने भारतीय बाजार के लिए जीते ICC मीडिया राइट्स
Disney Star ने भारतीय बाजार के लिए जीते ICC मीडिया राइट्स

डिज्नी स्टार (Disney Star) ने भारतीय बाजार के लिए 2024 से 2027 तक चार साल के डील के लिए सभी ICC इवेंट के मीडिया राइट (Media Rights) हासिल कर लिए हैं। ICC ने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के सभी ग्लोबल ICC इवेंट के टीवी और डिजिटल राइट्स अब चार साल के लिए डिज्नी स्टार के पास हैं।

ICC बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "जानकारी के मुताबिक डिज्नी स्टार मीडिया राइट्स के लिए करीब तीन अरब डॉलर का भुगतान कर रहा है।

संस्था ने कहा कि डिज्नी स्टार ने सिंगल राउंड की सीलबंद बोली प्रक्रिया के बाद जीत हासिल की। इससे पिछले साइकल से राइट्स फीस में बढ़ोतरी हुई है और क्रिकेट की प्रभावशाली बढत और पहुंच जारी है।

ये फैसला एक टेंडर, बिडिंग और इवैल्यूएशन प्रोसेस के बाद लिया गया है, जो जून 2022 में शुरू हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें