Get App

क्रिकेट के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, साल 2028 के लॉस एंजलिस ओलंपिक में हो सकता है शामिल

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के फैसले को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को रिकमेंड भी कर दिया गया है। हालांकि अभी तक क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीदें हैं कि इस हफ्ते के अंत में 15 और 16 अक्टूबर को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सेशन में इसका ऐलान किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2023 पर 11:07 PM
क्रिकेट के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, साल 2028 के लॉस एंजलिस ओलंपिक में हो सकता है शामिल
भारत में इस वक्त क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) खेला जा रहा है

भारत में इस वक्त क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) खेला जा रहा है। अब इस खेल के दीवानों के लिए एक और बड़ी खबर है। दरअसल साल 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक आयोजन में क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फ्लैग फुटबॉल और बेसबॉल को भी ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। इससे पहले आखिरी बार साल 1900 में पेरिस में हुए ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। अब लगभग 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट खेला जाएगा।

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को रिकमेंड किया गया फैसला

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के फैसले को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को रिकमेंड भी कर दिया गया है। हालांकि अभी तक क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीदें हैं कि इस हफ्ते के अंत में 15 और 16 अक्टूबर को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सेशन में इसका ऐलान किया जा सकता है।

10 अक्टूबर को श्रीलंकाई चीतों से टकराएगी बाबर की सेना, जानें वर्ल्ड कप में किस टीम का पलड़ा है भारी | Moneycontrol Hindi

ICC ने भी दिया था सुझाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें