ICC की कमेटी 2024-27 की रेवेन्यू साइकिल में BCCI की 37% हिस्सेदारी की सिफारिश कर सकती है, काफी बढ़ जाएगी कमाई

साल 2016-2023 की साइकिल में आईसीसी के रेवेन्यू में इंडियन क्रिकेट बोर्ड की हिस्सेदारी 22.8 फीसदी रही है। अगर आईसीसी की कमेटी की सिफारिश मंजूर हो जाती है तो उसकी कुल कमाई में BCCI की हिस्सेदारी काफी बढ़ जाएगी

अपडेटेड Apr 14, 2023 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
साल 2016-2023 की साइकिल में आईसीसी के रेवेन्यू में से इंडियन क्रिकेट बोर्ड को सिर्फ 40.5 करोड़ डॉलर मिले हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में इंडिया की हैसियत और बढ़ने जा रही है। बताया जाता है कि ICC की फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स कमेटी (F&CA) एक वर्किंग ग्रुप बनाने जा रही है। यह वर्किंग ग्रुप रेवेन्यू शेयरिंग के नए मॉडल के बारे में सिफारिश देगा। मसले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि अगर यह मामला आगे बढ़ता है तो साल 2024 से 2027 के दौरान आईसीसी के रेवेन्यू का 37 फीसदी इंडिया को मिल सकता है। साल 2016-2023 की साइकिल में आईसीसी के रेवेन्यू में इंडियन क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की हिस्सेदारी 22.8 फीसदी रही है। इस दौरान इंडियन क्रिकेट बोर्ड को 40.5 करोड़ डॉलर मिले हैं।

BCCI से आईसीसी को होती है बहुत कमाई

ICC इस बात को मानती है कि उसके कुल रेवेन्यू में इंडियन मार्केट की हिस्सेदारी 75 फीसदी से अधिक रही है। लेकिन, 2024-2027 की अगली साइकिल के मीडिया राइट्स की बिक्री से पता चलता है कि इंडियन मार्केट की आईसीसी के रेवेन्यू में हिस्सेदारी इससे ज्यादा रही है।


इंडियन मार्केट का कंट्रिब्य़ूशन सबसे ज्यादा

इस मसले से जुड़े सूत्रों ने सवाल किया, "ICC ने पहली बार इलाके के हिसाब से राइट्स को बेचने का फैसला किया। इसमें अकेले इंडियन मार्केट की हिस्सेदारी 3.04 अरब डॉलर रही। ICC की अपनी थ्योरी के हिसाब से क्या 3.04 अरब डॉलर ग्लोबल रेवेन्यू राइट का 75 फीसदी है? क्या आपको लगता है कि बाकी देशों का कुल कंट्रिब्यूशन 25 फीसदी है?" समझा जाता है कि चार साल के लिए ऑस्ट्रेलियाई राइट्स 6 करोड़ डॉलर में बेचे गए।

कमाई के मामले में दूसरे देश बहुत पीछे

इंग्लैंड और यूरोप के मामले में आईसीसी ने ब्रॉडकास्टर Sky के साथ चार साल की जगह 8 साल की डील की है। इस पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 4 साल की डील में आईसीसी को कुछ भी नहीं मिल रहा था। अगर बाकी दुनिया को मिला दिया जाए तो 50 करोड़ डॉलर भी नहीं होता है। सूत्र ने बताया, "इसका मतलब है कि आईसीसी के रेवेन्यू में इंडियन मार्केट का कंट्रिब्यूशन 88 से 90 फीसदी तक है। आप इस बारे में इंडस्ट्री से पूछें तो आपको सही डेटा का पता चल जाएगा।"

डिज्नी स्टार को मिले हैं दोनों तरह के राइट्स

Disney Star ने इस साइकिल के डिजिटल और टीवी दोनों राइट्स हासिल किए हैं। उसके बाद उसने Zee के साथ टीवी राइट्स के लिए एग्रीमेंट किया है। इस एग्रीमेंट के तहत Zee के 2024-2027 साइकिल में ICC के पुरुषों और अंडर-19 इवेंट्स का ब्रॉडकास्टिंग राइट्स मिले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।