ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: 9 अक्टूबर तक हुए मुकाबलों के बाद ये रहा प्वाइंट टेबल पर टीमों का हाल, देखिए अपडेटेड लिस्ट

ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: ODI वर्ल्ड कप में सेमी फाइनल में एंट्री करना इतना आसान नहीं होने वाला है। 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप की शुरुआत अहमदाबाद स्थित स्टेडियम से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के पहले मैच से हुई। इस वर्ल्ड कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। ऐसे में 9 मैचों में से सात मैच जीतने वाली टीम को सेमी फाइनल में जगह मिलेगी। 10 वेन्यू में 10 टीमें आपस में भिड़ेंगी। देखिए प्वाइंट्स टेबल पर भारत की रैंकिंग, कौन सी टीमें दे रही हैं भारत को कड़ी टक्कर-

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 8:53 AM
Story continues below Advertisement
ODI World Cup 2023 में टीमों की स्थिति

ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: 5 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड,  6 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की भिड़ंत हुई, 8 अक्टूबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया और 9 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड का सांसें रोक देने वाला मैच देखने को मिला। इन मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है है। 5 अक्टूबर से अहमदाबाद स्टेडियम से वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारत में आयोजित हो रहे इस क्रिकेट के महाकुंभ में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे। दुनियाभर के अलग-अलग देशों से आईं 10 टीमें, भारत के वर्ल्ड क्लास 10 क्रिकेट ग्राउंड्स में भिड़ेंगी। ऐसे में हर टीम का लक्ष्य सेमी फाइनल में जगह बनाना होगा।

सेमी फाइनल में ऐसे बनेगी जगह

प्वाइंट्स टेबल में टॉप फॉर पर आने वाली टीमों को सेमी फाइनल खेलने का मौका मिलेगा। 9 में से कम से कम सात मैच किसी भी टीम को सेमी फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए खेलने ही होंगे। मान लीजिए कि किन्हीं दो टीमों में टाई हो जाता है तो ऐसे में टीम के विनिंग रेशो और रन रेट की बदौलत प्वाइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर रहेगी उसे सेमी फाइनल खेलने का मौका दिया जाएगा। देखिए अब तक प्वाइंट्स टेबल में टीमों का क्या है हाल-

न्यूजीलैंड एक बार फिर टॉप पर बरकरार न्यूजीलैंड एक बार फिर टॉप पर बरकरार


इंडिया 2023 वर्ल्ड कप को होस्ट कर रहा है। ODI वर्ल्ड कप फॉर्मेट 50 ओवर का रहता है। राउंड रॉबिन मेथ्ड की मदद से इस बार सारे गेम्स शेड्यूल किए गए हैं। इस वर्ल्ड का पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद, गुजरात में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 5 अक्टूबर को हुआ। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 9 विकेटों से मुकाबला जीता।

प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान की भिड़ंत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड से हुई। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान 81 रनों से मैच जीती। अब प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान +1.620 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है। 10 अक्टूबर को पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से होगा जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल मं और भी बदलाव देखने को मिलेगा।

7 अक्टूबर को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के मुकाबला काफी ज्यादा हैरतअंगेज रहा। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 428 रन बनाए। श्रीलंका को काफी बड़े मार्जिन से हराया। इसी के साथ प्वाइंट्स टेबल पर साउथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर है। 7 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान का भी आमना-सामना हुआ। अफगानिस्तान इस मैच में 156 रनों पर ही सिमट गई। वहीं बांग्लादेश ने 34.4 ओवर्स में 158 रन बनाकर मैच जीत लिया।

8 अक्टूबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में कुछ शानदार पारियां देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। भारत ने इसके जवाब में 41.2 ओवरों में ही 201 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीता।

9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड की भिड़ंत हुई। न्यूजीलैंड ने मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर अपनी पोजिशन बरकरार रखी है। वहीं नीदरलैंड आठवें पायदान पर जा खिसकी।

Stock Market : 10 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार चाल

10 अक्टूबर को दो अहम मुकाबले होने जा रहे हैं। पहला मुकाबला सुबह साढ़े दस बजे इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच और दूसरा मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा। इस मुकाबले के बाद देखना ये होगा कि प्वाइंट्स टेबल पर कौन आगे बढ़ता है और कौन पीछे रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।