Get App

ICC World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को रौंदा, दी 229 रनों की करारी शिकस्त

ICC World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की टीम ने डिफेंडिग चैंपियन इंग्लैंड की टीम का धागा धोल दिया। साउथ अफ्रीका की इस जीत के हीरो टीम के गेंदबाजों समेत हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन रहे। पहली पारी में जहां बल्लेबाजी करते हुए पहले प्रोटियाज बल्लेबाजों ने अंग्रेज गेंदबाजों की खूब जम कर खबर ली तो वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकन गेंदबाजों ने अंग्रेजी बैटिंग लाइनअप को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। साउथ अफ्रीकन टीम ने अंग्रेज टीम को 229 रनों की करारी शिकस्त दी है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 10:10 PM
ICC World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को रौंदा, दी 229 रनों की करारी शिकस्त
ICC World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की टीम ने डिफेंडिग चैंपियन इंग्लैंड की टीम का धागा धोल दिया। साउथ अफ्रीका की इस जीत के हीरो टीम के गेंदबाजों समेत हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन रहे।

ICC World Cup 2023: मुंबई के वानखेड़े स्डेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने डिफेंडिग चैंपियन इंग्लैंड की टीम का धागा खोल दिया। साउथ अफ्रीका की इस जीत के हीरो टीम के गेंदबाजों समेत हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन रहे। पहली पारी में जहां बल्लेबाजी करते हुए पहले प्रोटियाज बल्लेबाजों ने अंग्रेज गेंदबाजों की खूब जम कर खबर ली तो वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकन गेंदबाजों ने अंग्रेजी बैटिंग लाइनअप को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। साउथ अफ्रीकन टीम ने अंग्रेज टीम को 229 रनों की करारी शिकस्त दी है।

अंग्रेजों की तीसरी हार

इस मैच में टॉस जीत कर अंग्रेज कप्तान जॉस बटलर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले कुछ मैचों से लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए। पर उसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और रासी वेन डर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी को अंजाम देते हुए टीम को एक मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। हालांकि मैच में तगड़ा रोमांच तब पैदा हुआ जब क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसन की बल्लेबाजी शुरू हुई। जहां हेनरिक क्लासेन ने चौकों और छक्कों की आतिशबाजी करते हुए धुआंधार शतक जड़ा तो वहीं उनका साथ देने वाले मार्को यानसन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी धमाकेदार अर्धशतक लागाया। दूसरी पारी में चेस करने के लिए साउथ अफ्रीकी टीम ने अंग्रेजों को 400 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद ट्रोल हो रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी, सोशल मीडिया पर लिखा था कि शुक्रवार को नहीं हार सकती पाकिस्तान | Moneycontrol Hindi

ताश के पत्तों की तरह बिखरी अंग्रेजी पारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें