Ind vs Pak: इंडियन बल्लेबाजों का फीका प्रदर्शन, विराट-रोहित हुए फ्लॉप, बारिश की वजह से मैच हुआ रद्द

Ind vs Pak: मैच शुरू होने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के समर्थकों को निराशा हाथ लगी। दरअसल एशिया कप में होने वाले मैच में इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह की धारदार गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज आया राम-गया राम ही साबित होते दिखे

अपडेटेड Sep 02, 2023 पर 10:34 PM
Story continues below Advertisement
Ind vs Pak: मैच शुरू होने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के समर्थकों को निराशा हाथ लगी। दरअसल एशिया कप में होने वाले मैच में इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

शनिवार यानी 2 सितंबर के दिन का इंतजार तमाम क्रिकेट प्रेमियों को था। 2 सितंबर को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के मैच का हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। पर मैच शुरू होने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के समर्थकों को निराशा हाथ लगी। दरअसल एशिया कप में होने वाले मैच में इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि बारिश के चलते दूसरी पारी का खेल नहीं हो सका और इस मैच को रद्द कर दिया गया।

इंडियन बल्लेबाजों ने किया निराश

पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने संभल कर खेलना शुरू किया। हालांकि बीच में कुछ देर के लिए बारिश ने खलल डाला पर इसके कुछ देर के बाद ही दोबारा से मैच शुरू हुआ। बारिश के बाद मैच शुरू होते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को झटके देने शुरू किए। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बना कर शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और उनको भी शाहीन ने ही बोल्ड किया। ओपनर शुभमन गिल भी 10 रन के स्कोर पर हारिफ रऊफ की गेंद का शिकार बने।

IND vs PAK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला? जानें सभी डिटेल्स


केवल हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ही खेल सके अच्छी पारी

विराट कोहली के बाद क्रीज पर आए श्रेयष अय्यर भी कोई खास कमास नहीं दिखा सके और वे भी हारिस रऊफ का शिकार बने। हालांकि इसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए पारी को संभाला। ईशान किशन ने 81 गेंदों पर 82 रन बनाए। तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 90 गेंदों पर 87 रनों की शानदार और जुझारू पारी खेली। हालांकि 204 रन के टीम टोटल पर ईशान किशन चलते बने। वहीं 239 रनों के टोटल पर हार्दिक पांड्या शाहीन अफरीदी का शिकार बने।

शाहीन, नसीम और रऊफ ने किया बल्लेबाजों को पस्त

अब जब कि वर्ल्ड कप को शुरू होने में लगभग 1 महीने का ही वक्त बचा है पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए। एक बार फिर से भारतीय ओपनिंग का खराब प्रदर्शन जारी रहा। वहीं पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की जम कर खबर ली। शाहीन अफरीदी ने जहां विराट और रोहित को बोल्ड करते हुए इंडियन टीम को शुरुआती झटके दिए तो वहीं रऊफ और शाह ने भी उनका काफी अच्छा साथ निभाया। 50 ओवर खत्म होने पर टीम इंडिया केवल 266 रन ही बना सकी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।