वन डे वर्ल्ड कप (ICC One Day World Cup) से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। इस जीत की सबसे खास बात यह रही है कि इसमें गेंदबाजों ने काफी धारदार प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार स्पेल डालते हुए 5 विकेट चटकाए। वहीं बैटिंग में ओपनर ऋतुराज गायकवाण और शुभमन गिल ने काफी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हुई टीम इंडिया
मोहाली में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने हर एक डिपार्टमेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की गौरमौजूगी में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबजारी करते हुए मोहम्मद शमी ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं बुमराह, अश्निव और जडेजा ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं खेल सका।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन 276 रनों पर रोक दिया। इसके बाद भारतीय ओपनरों शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाण ने शानदार अर्धशतक जमाया। वहीं मध्यक्रकम में भी केएल राहुल और सूर्य कुमार यादव ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया। कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे थे।
वनडे वर्ल्ड कप से पहले मिले अच्छे संकेत
वन डे वर्ल्ड कप (ICC One Day World Cup) भारत की मेजबानी में ही खेला जाना है। इससे पहले टी-20 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाप मिली इस शानदार जीत से टीम इंडिया की तैयारियों को और भी ज्यादा मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं इस वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम दिया है।