Get App

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे में दर्ज की शानदार जीत, मोहम्मद शमी ने झटके पांच विकेट

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। इस जीत की सबसे खास बात यह रही है कि इसमें गेंदबाजों ने काफी धारदार प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार स्पेल डालते हुए 5 विकेट चटकाए। वहीं बैटिंग में ओपनर ऋतुराज गायकवाण और शुभमन गिल ने काफी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मोहाली में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने हर एक डिपार्टमेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की गौरमौजूगी में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 22, 2023 पर 11:30 PM
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे में दर्ज की शानदार जीत, मोहम्मद शमी ने झटके पांच विकेट
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। इस जीत की सबसे खास बात यह रही है कि इसमें गेंदबाजों ने काफी धारदार प्रदर्शन किया है

वन डे वर्ल्ड कप (ICC One Day World Cup) से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। इस जीत की सबसे खास बात यह रही है कि इसमें गेंदबाजों ने काफी धारदार प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार स्पेल डालते हुए 5 विकेट चटकाए। वहीं बैटिंग में ओपनर ऋतुराज गायकवाण और शुभमन गिल ने काफी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हुई टीम इंडिया

मोहाली में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने हर एक डिपार्टमेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की गौरमौजूगी में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबजारी करते हुए मोहम्मद शमी ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं बुमराह, अश्निव और जडेजा ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं खेल सका।

World Cup 2023: नीदरलैंड की टीम में नेट बॉलर के तौर पर शामिल हुआ स्वीगी का डिलिवरी बॉय, बेंगलुरु में आयोजित हुआ था कैंप

भारत की शानदार बैंटिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें