IND vs SA 1st T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 मैच को लेकर भारी उत्साह, लगभग सभी टिकट बिके

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा कि 94 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। अब करीब 400-500 टिकट ही बचे हैं। लगभग 27,000 टिकट बिक्री के लिए रखे गए थे

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 7:08 PM
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार (9 जून) को 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा

India vs South Africa 1st T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार (9 जून) को राजधानी दिल्ली में होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के 94 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की क्षमता 35,000 दर्शकों की है। दिल्ली में नवंबर 2019 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने पीटीआई से कहा कि 94 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। अब करीब 400-500 टिकट ही बचे हैं। लगभग 27,000 टिकट बिक्री के लिए रखे गए थे। मनचंदा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए गोल्फ कार्ट का उपयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ दुनिया के 15 देश जता चुके हैं विरोध, पढ़िए अब तक की 10 बड़ी बातें


हालांकि, कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन डीडीसीए ने दर्शकों से खाने-पीने के अलावा हर समय मास्क पहनने का अनुरोध किया है। मनचंदा ने कहा कि हमारे कर्मचारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जा रहा है। हम दर्शकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और हर समय मास्क पहनने का अनुरोध करते हैं।

आपको बता दें कि 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच कटक, तीसरा मैच विशाखापत्तनम, चौथा राजकोट और पांचवां बेंगलुरू में होगा। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा है कि यह मेरे दिल के बहुत करीब है। इस स्टेडियम का नाम पहले फिरोज शाह कोटला था, जो बाद में अरुण जेटली कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।