इंडियन क्रिकेट टीम के दीवानों के लिए एक बड़ी अपडेट है। इंडियन क्रिकेट टीम को उनका नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेटरन तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया चीफ सेकेक्टर अपॉइंट किया है। भारतीय टीम के लिहाज से यह फैसला काफी अहम हो सकता है। दरअसल इस साल यानी कि साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम को दो बड़े टूर्नामेंट में भाग लेना है। साल 2023 में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। आपको बता दें कि साल 2023 का वर्ल्ड कर भारत की मेजबानी में ही खेला जाना है। जिस वजह से अजीत अगरकर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
BCCI का अजीत अगरकर को चीफ सेलेक्टर बनाने का फैसला कई सारे मायनों में काफी अहम साबित हो सकता है। दरअसल इस साल भारत को वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े क्रिकेटिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। बता दें कि पिछले कुछ समय से ICC टूर्नामेंट में निराश प्रदर्शन ही किया है। इस साल हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ गया था। वहीं पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी भारत इंग्लैंड के हाथों हार कर सेमीफाइनल से बाहर हो गया था। भारत ने साल 2013 के बाद से ही कोई भी ICC ट्ऱॉफी नहीं जीती है। जिस वजह से यह साल भारत के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। भारत ने साल 2011 का वर्ल्ड कप भी अपनी ही मेजबानी में जीता था।
कैसा रहा है अजीत अरकर का करियर
बता दें कि एक वक्त तक अजीत अगरकर भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज थे। अजीत अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 58 विकेट झटके हैं। वहीं अगर वन डे की बात करें तो अजीत अगरकर ने 191 मैच में 288 विकेट झटके हैं। वहीं एक वक्त तक अजीत अगरकर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी रह चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अजीत अगरकर की चीफ सेलेक्टर के तौर यह नई पारी कैसी रहती है?