Get App

इंडियन क्रिकेट टीम को मिला नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर चुनेंगे वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए टीम

BCCI ने वेटरन तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया चीफ सेकेक्टर अपॉइंट किया है। भारतीय टीम के लिहाज से यह फैसला काफी अहम हो सकता है। दरअसल इस साल यानी कि साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम को दो बड़े टूर्नामेंट में भाग लेना है। साल 2023 में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। आपको बता दें कि साल 2023 का वर्ल्ड कर भारत की मेजबानी में ही खेला जाना है। जिस वजह से अजीत अगरकर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 10:49 PM
इंडियन क्रिकेट टीम को मिला नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर चुनेंगे वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए टीम
BCCI ने वेटरन तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया चीफ सेकेक्टर अपॉइंट किया है

इंडियन क्रिकेट टीम के दीवानों के लिए एक बड़ी अपडेट है। इंडियन क्रिकेट टीम को उनका नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेटरन तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया चीफ सेकेक्टर अपॉइंट किया है। भारतीय टीम के लिहाज से यह फैसला काफी अहम हो सकता है। दरअसल इस साल यानी कि साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम को दो बड़े टूर्नामेंट में भाग लेना है। साल 2023 में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। आपको बता दें कि साल 2023 का वर्ल्ड कर भारत की मेजबानी में ही खेला जाना है। जिस वजह से अजीत अगरकर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

BCCI का अहम फैसला

BCCI का अजीत अगरकर को चीफ सेलेक्टर बनाने का फैसला कई सारे मायनों में काफी अहम साबित हो सकता है। दरअसल इस साल भारत को वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े क्रिकेटिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। बता दें कि पिछले कुछ समय से ICC टूर्नामेंट में निराश प्रदर्शन ही किया है। इस साल हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ गया था। वहीं पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी भारत इंग्लैंड के हाथों हार कर सेमीफाइनल से बाहर हो गया था। भारत ने साल 2013 के बाद से ही कोई भी ICC ट्ऱॉफी नहीं जीती है। जिस वजह से यह साल भारत के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। भारत ने साल 2011 का वर्ल्ड कप भी अपनी ही मेजबानी में जीता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें